इंडो नेपालमहराजगंज

नेपाल के भैरहवा में आज पत्रकार वार्ता में छाया रहा हिंदू राष्ट्र का मुद्दा

नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने में भारत के मदद की सख्त जरूरत – डॉ राम प्रसाद बस्याल आयोजन समिति के संयोजक

जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहीं अब तक की सरकारें – राप्रपा नेता प्रज्जवल बोहरा आयोजन समिति के सह संयोजक

नेपाल से भारत का है सदियों पुराना रिश्ता – अजय कुमार गुप्ता सह संयोजक आयोजन समिति

मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी


भैरहवा नेपाल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाहदेव के बीते सोमवार से तराई के धार्मिक यात्रा और उनके नागरिक अभिनंदन को लेकर आज भारतीय सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा स्थित होटल निर्वाणा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में भारत तथा नेपाल के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के संयोजक डॉ राम प्रसाद बस्याल ने कहा कि नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने में भारत राजा ज्ञानेन्द्र की मदद करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेपाल की जनता पूरी तरह से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग भीषण मंहगाई से त्रस्त है। इन सभी समस्याओं से नेपाल की जनता को निजात दिलाना है। देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डांवाडोल है।


पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता और आयोजन समिति के सह संयोजक प्रज्जवल बोहरा ने कहा कि राजशाही समाप्त होने के बाद जनता से किए गए वादों को पूरा करने में अब तक की सरकारें पूरी तरह से विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का ऐसा अटूट रिश्ता है जो युगों-युगों से चला आ रहा है। इस रिश्ते को अनादिकाल तक संजोए रखना है। इस लिए भी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि नेपाल की 85 प्रतिशत जनता हिंदू है ऐसे इसे हिंदू राष्ट्र ही होना चाहिए।
आयोजन समिति के एक और संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने नेपाल और भारत दो अलग-अलग देश जरूर हैं पर यहां पर रहने वालों का दिल एक है। आर्थिक संकट की वजह से यहां के लाखों नागरिक पलायन को मजबूर हैं। राजतंत्र देश के लिए बहुत जरूरी है। आज जिस समिति का गठन हुआ है उसमें डा राम प्रसाद बस्याल को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक में राप्रपा नेता प्रज्जवल बोहरा, अजय कुमार गुप्ता, मृगेंद्र कुमार शेरचन, राम औतार यादव,गौरव बोहरा, सदस्य सचिव गोपाल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शेरबहादुर क्षेत्री,सह कोषाध्यक्ष कलाधर पंत, सचिव गोपाल प्रसाद भंडारी,दीपक कुमार केसी, श्रीकृष्ण आर्याल,सह सचिव मीन बहादुर घोताने, कृष्ण कुमार मल्ल, सदस्यों में गोविंद राज पांडे, रूप सिंह थापा, पूनाराम पोखरेल, शक्ति प्रसाद सापकोटा, बलराम शर्मा,रवि कुमार रौनियार, मोहम्मद इशहाक मुसलमान, प्रदीप कुमार शेरचन, सुधीर कुमार पांडे, नारायण बहादुर सिंह, अमरदीप गुरूंग, भूषण श्रीवास्तव,राम भवन यादव, रेशमी केसी, कृष्ण चन्द्र मिश्र,शारदा पोखरेल, रमेश कुमार शर्मा, अर्जुन थापा,चेतनरायन शर्मा न्योपाने,इर्साद आलम मिंया, डॉ मनोज सिंह,संरक्षक पूर्व मंत्री दीपक बोहरा, प्रमुख सलाहकार श्रीनारायण राज विष्ट, सलाहकार आशीष कुमार चौधरी, बसन्त बिक्रम शाह, पूर्व गृहमंत्री निरंजन थापा, केशव बिक्रम खड़का, डॉ शांत कुमार शर्मा, कृष्ण प्रसाद भंडारी, प्रदीप कुमार उदय, ताहिर अली, भैरहवा के पूर्व मेयर सागर प्रताप राणा को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}