बनर्सिहा कला उर्फ देवदह में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया विजयादशमी धम्म समारोह

तथागत बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दिया – डा.राकेश भारती
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : अशोक धम्म विजयदशमी के मंगल अवसर पर आज कोलिए सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महाराज अंजन के राजमहल परिसर में कोली माता महामाया के जन्मस्थली पर अशोक धम्म विजयदशमी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर राकेश भारती आईआरएस थे । डॉक्टर राकेश भारती ने उपस्थित होकर के देवदह में सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण किया और तथागत भगवान बुद्ध व देवदह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा उनके साथ में आए उनके साथियों ने भी मोमबत्ती अगरबत्ती जलाकर आज अशोक धम्म विजयदशमी देवदह बनर्सिहा कला महाराजगंज में मनाया गया। और त्रिशरण तथा पंचशील ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर जितेंद्र राव अध्यक्ष देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति और महेंद्र जायसवाल उपाध्यक्ष, अमरनाथ चौधरी उपाध्यक्ष, लक्ष्मी चंद पटेल महामंत्री, रोहित गौतम ब्लॉक अध्यक्ष, पत्रिका यादव, अदालत प्रसाद, हरिश्चंद्र भारती, जय अंबे प्रजापति, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा भारती ग्राम सभा अध्यक्ष देवदह रीला चौहान, ग्राम सभा अध्यक्ष महिला विजयलक्ष्मी, ग्राम सभा अध्यक्ष महिला राममिलन प्रसाद मंगल प्रसाद ,गुड्डू प्रसाद ,चंद्रभूषण के साथ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।