नेपाल से 12 सदस्यों की तीर्थयात्रियों की एक टोली गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के बुटवल शहर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर दर्शन के पश्चात तीर्थयात्रियों की एक 12 सदस्यीय टोली साइकिल से गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए आज रवाना हुई। इन साइकिल यात्रियों का भारत-नेपाल बार्डर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की तरफ से फूल माला पहनाकर और पटका भेंटकर स्वागत किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व लुंबिनी प्रदेश सरकार के सामाजिक विकास मंत्रालय और प्रदेश खेलकूद परिषद लुंबिनी के सदस्य सचिव जय प्रकाश भट्टराई ने किया है। सोनौली बार्डर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नेपाल-भारत मैत्री संघ के रूपंदेही जिले के जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त,
बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू समेत संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह साइकिल यात्री आज गोरखपुर पहुंचेंगे और रात में गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के पश्चात सुबह मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे और पुनः नेपाल के लिए प्रस्थान कर जाऐंगे। जहां बुटवल के मेयर खिल राज पांडे द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।