उत्तर प्रदेशमहराजगंज

आनंद नगर-घुघली नयी रेल लाइन के 38 किसानों को 7 करोड़ 28 लख रुपए वितरित

घुघली/ महराजगंज:  घुघली डी०ए० वी० नारंग इंटरमीडिएट कॉलेज में आज  आनंद नगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेलवे लाइन हेतु भूमि अधिग्रहण हेतु चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री पंकज चौधरी व जिलाधिकारी अनुनय झा के द्वारा किया गया।

घुघली क्षेत्र के वासियों को रेलवे लाइन के अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण हेतु  38 किसानों को  7 करोड़ 28 लाख रुपए का भुगतान किया गया । किसानों को चेक द्वारा उनके भूमि अधिग्रहण का मुआजा केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी और डीएम अनुनय झा द्वारा दिया गया।

वही अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान कोदई , ओम प्रकाश , गंगा , सरवन कुमार, विद्यावती देवी, सुरेंद्र जायसवाल, जगदीश जायसवाल, राज किशोर जायसवाल आदि को चेक मिला।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे , जिला पंचायत अध्यक्ष रमाकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा,परतावल ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा,मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, घुघली ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}