गायत्री चेतना केन्द्र का भव्य शुभारंभ
हर्षोदय टाइम्स – सत्येंद्र नागवंशी- सदर गोरखपुर
गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के द्वारा गोरखपुर गीता वाटिका रोड पर शुक्रवार को गायत्री चेतना केन्द्र का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी भाई साहब के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचारक प्रभुनाथ गुप्ता, ट्रस्टी बालमुकुन्द प्रसाद गुप्ता, सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तत्पश्चात पुर्व महापौर डाॅ सत्या पाण्डेय ने गायत्री मंत्र का चौबीस हजार अनुष्ठान गायत्री साधकों के साथ आरम्भ किया।
अपराह्न 1 बजे गायत्री यज्ञ से विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़ा के महामण्डलेश्वर किंकेश्वरी नंद गिरी ने पुर्णाहुति एवं महाआरती कर सम्पन्न किया।
गायत्री चेतना केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि सिख समाज के प्रमुख जसपाल सिंह, अधिवक्ता बच्चन प्रसाद गुप्ता, धनपाल उपाध्याय, समाज सेवी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव जी रहे।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने बताया कि गायत्री चेतना केन्द्र से परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा “आचार्य” जी के द्वारा लिखित 3200 पुस्तको का साहित्य पटल एवं स्वाध्याय का केन्द्र होगा। गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियान पौधरोपण, रक्तदान शिविर, आदर्श दम्पति अभियान, आरोग्य वाटिका, मंत्रलेखन अभियान, स्वाध्याय, आत्म जागरण, मानव जीवन मे आर्थिक, व्यवसायिक, सामाजिक, पारिवारिक, अध्यात्मिक उत्थान हेतु गुण कर्म स्वभाव के जागृत का केन्द्र होगा। यहां से नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गायत्री परिवार के सभी उत्पाद का विक्रय केन्द्र भी होगा। गृहे गृहे यज्ञ, दीपयज्ञ, जप एवं अनुष्ठान कार्यक्रम साधक स्तर के परिव्राजक द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से आभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मीरा वर्मा, सुनैना मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, कुलदीप शुक्ल, निर्मला पाण्डेय, जी एन सिंह, देवेन्द्र सिंह, हेमन्त त्रिगुणायत, राम दरश शर्मा, रविश गौड सहित भारी संख्या गायत्री परिजन एवं सम्मानित श्रद्धालु एवं भावनाशील भाई बहनों की उपस्थिति रही।