नवनिर्मित मंदिर मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा

भिटौली / महाराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): कल दिन शनिवार को दुर्गा दशहरा के दिन भिटौली थाने में नवनिर्मित मंदिर में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्षेत्र के लोगों के द्वारा विशाल कलश यात्रा निकली गई। तदुपरांत थाना परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिर में राधा-कृष्ण, गौरी-गणेश, कार्तिकेय, शिवलिंग तथा नंदी भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य लोकनाथ त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया, इस दौरान यजमान राधेश्याम व वसंता देवी रही।
मालूम हो कि दिन शनिवार को थाना परिसर से गाजे बाजे के साथ मूर्तियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मूर्तियों को पचरुखिया हनुमान मंदिर, भिटौली दुर्गा मंदिर, कामता चौक दुर्गा मंदिर, धर्मपुर दुर्गा मंदिर का परिक्रमा कराया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।
कलश में जल भैंसा नहर पुल के पास से भर कर थाना परिसर में स्थित मंदिर मे लाया गया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई, इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में भाग लिया।
शोभायात्रा में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी, चौकी इंचार्ज भिटौली चंद्रपाल यादव, चौकी इंचार्ज सिसवा मुंशी अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक अजय मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपू तिवारी, सुशील शुक्ल, चंदन मद्धेशिया, कृष्ण मोहन जायसवाल , उमाकांत चौधरी , आचार्य पवन दुबे, आशीष तिवारी, सुनील ओझा, गिरीश उपाध्याय, ग्राम प्रधान धर्मपुर सुग्रीव जायसवाल, ग्राम प्रधान किशुनपुर अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान राजेंद्र जायसवाल , पूनम देवी, मनू, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, सोनू यादव, रवि प्रताप सिंह, विद्यासागर आदि लोग मौजूद रहे।