इंडो नेपालमहराजगंज

रूपंदेही के तिलोत्तमा में आयोजित नौ दिवसीय अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत विराट ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा नेपाल/महराजगंज : भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में स्थित तिलोत्तमा के दुर्गा मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले ज्ञान महायज्ञ का समापन हो गया। इस ज्ञान महायज्ञ में देश-विदेश के गुरूजन और बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने सिरकत किया था।

इस संबंध में मंदिर के अध्यक्ष गणपति चन्द्र मणि पौड़ेल ने बताया कि इस ज्ञान महायज्ञ का आयोजन विश्व में शांति और समृद्धि के लिए किया गया है। इसका मूल है सर्व भवन्तु सुखिन: , सर्वे संतु निरामया। लक्ष्मी नारायण की स्थापना कर वैदिक विधि द्वारा देश – विदेश से आए गुरू जनों ने इस ज्ञान महायज्ञ में 108 भागवत, गीता पाठ, सप्त सती पाठ,वेद पाठ,
रूद्राभिषेक‌ कर समस्त जनों को कृतार्थ किया। उन्होंने कहा कि इस परिसर में एक संस्कृत विद्यालय भी है जिसमें 105 बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें यहां नि: शुल्क शिक्षा दी जाती है तथा इन बच्चों के रहने खाने की भी व्यवस्था नि: शुल्क है। इस ज्ञान महायज्ञ में तिलोत्तमा कत्था मिल्स के प्रोप्राइटर बसंत रोक्का ने एक लाख रुपए दान स्वरूप भेंट किया। समाजसेवी अमित गुप्ता ने भंडारे में पूरा सहयोग किया।

इस ज्ञान महायज्ञ में 1008 स्वामी विवेकानंद आचार्य नया मिल भैरहवा, स्वामी परमानन्द सरस्वती महराजगंज, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, स्वामी डॉ रामानन्द गिरि जी महाराज, स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज, स्वामी रामानंद सरस्वती जी महाराज,स्वामी देवानंद सरस्वती जी महाराज शांता नन्द स्वामी आचार्य भैरहवा,व्यासाचार्य किशोर कुमार गौतम,तारापति पांडे,थानेश्वर महाप्रभु,मोती लाल मारवाड़ी,तेज नारायण पांडे,थानेश्वर भंडारी, भीमलाल भूषाल, नरसिंह खरेल,खिमानंद गौतम,गुणानिधि गौतम,इंद्र मणि पौड़ेल, पुरूषोत्तम खरेल,केशव राज कसंजु, कृष्ण शरण उपाध्याय,तिलक राम पंथी, देवी राम रेग्मी, विष्णु प्रसाद न्योपाने, लेख नाथ भंडारी,तेज बहादुर केसरी,धन बहादुर केसी,तारा देवी,टीका राम न्योपाने, अखिलेश दुबे,राजन पांडे, सुंदर लाल शर्मा, भानु भक्त सुवेदी,दिल बहादुर बोहरा, लक्ष्मी देवी भंडारी, बालकृष्ण भूषाल, हेमंत अग्रवाल, टीकाराम पांडे,भीम अधिकारी एवं समस्त संस्था के समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}