उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड नोट बरामद

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली /महराजगंज।भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में शनिवार रात एक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बभनौली चौराहा के बैंक कर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गिरिजेश वर्मा पुत्र जयराम वर्मा उम्र लगभग (35) के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।


परिजनों के अनुसार गिरिजेश वर्मा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और कार्य से जुड़े दबाव के कारण परेशान चल रहे थे। शनिवार रात भोजन के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह मृत अवस्था में पाए गए।


सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने मौके की जांच की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


मृतक के दो पुत्र हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}