अंतरराष्ट्रीयइंडो नेपाल

पाब्सन सिद्धार्थनगर में नयी कार्यकारिणी का गठन,उदय कुमार मलिक बने अध्यक्ष

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा/ नेपाल! निजी एवं आवासीय विद्यालय संगठन नेपाल (पाब्सन) सिद्धार्थनगर नगर पालिका की छठी आम बैठक एवं तीसरा सत्र सम्पन्न हो गया है। शुक्रवार को भैरहवा में आयोजित आमसभा एवं सम्मेलन में सर्वसम्मति से उदय कुमार मलिक की अध्यक्षता में तीन वर्ष के लिए नयी कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया। मलिक भैरहवा में सीबी पब्लिक हाई स्कूल के प्रिंसिपल हैं।

कार्यसमिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र घिमिरे (काशी नोबल अकादमी), सचिव सृजना पाठक (लुंबिनी सृजना इंग्लिश स्कूल) और कोषाध्यक्ष राजेश राज जोशी (मूनलाइट सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल) हैं।

इसी तरह, सदस्यों में युवराज पोखरेल (नेपाल नालंदा सेकेंडरी स्कूल), लक्ष्मण ज्ञवाली (साई ग्लोबल सेकेंडरी स्कूल), धर्मेंद्र कुमार मिश्रा (मांटेसरी मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल) शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी और पाब्सन रूपंदेही के अध्यक्ष अनंतराम शर्मा ने कहा कि पाब्सन सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोकुल पोखरेल के मुख्य आतिथ्य, पाब्सन के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद पंथी के मुख्य आतिथ्य, रूपंदेही जिला अध्यक्ष विष्णु प्रसाद पंथी के विशिष्ट आतिथ्य, लुंबिनी प्रांत के सह कोषाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी महेश भुर्तेल एवं पाब्सन रूपंदेही के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी एक नारायण काफ्ले के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पाब्सन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक उदय कुमार मल्लिक के स्वागत में कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र घिमिरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}