उत्तर प्रदेशगोरखपुर

भटहट ब्लॉक में साधन सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

हर्षोदय टाइम्स (गोरखपुर)

भटहट /गोरखपुर : भटहट ब्लाक के किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर परचम लहराया । किसान सेवा सहकारी समिति समदार खुर्द के निर्वाचन अधिकारी सरमित कुमार ने बताया की संजय सिंह अध्यक्ष और हरिनारायण सहानी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

किसान सेवा सहकारी समिति भटहट के निर्वाचन अधिकारी अब्दुस्सलाम ने बताया कि अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह उपाध्यक्ष मोतीचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

किसान सेवा सहकारी समिति लगड़ी गुलरिहां के निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अध्यक्ष रामभोग सिंह उपाध्यक्ष नर्वदेश्वर सिंह , निर्विरोध चुने गए।

किसान सेवा सहकारी समिति जंगल डुमरी नंबर दो के निर्वाचन अधिकारी आनन्द वरुण ने बताया कि अध्यक्ष विजयेन्द्र जायसवाल और उपाध्यक्ष जवाहिर चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

किसान सेवा सहकारी समिति बरगदहीं के निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष राजकुमार निषाद और उपाध्यक्ष मीरा देवी पत्नी अशोक तिवारी निर्विरोध चुने गए है।

किसान सेवा सहकारी समिति समस्तपुर मुड़िला के निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय नारायण शाही ने बताया कि सभापति के लिए नारदमुनी और माधव मणि के बीच चुनाव हुआ। जिसमें मधव मणि को चार मत और नारदमुनि को पांच मत मिले। इस प्रकार नारदमुनि सिंह एक मत से चुनाव में जीत हासिल किए। उपसभापति रेनू पाण्डेय निर्विरोध चुनी गई। इसी प्रकार सदस्यों के चुनाव में सात निर्विरोध तथा दो मतदान द्वारा चुने गए।

किसान सेवा सहकारी समिति जैनपुर के निर्वाचन अधिकारी राम सागर गौतम ने बताया कि बलराम सिंह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सुरजू निर्विरोध चुने गए।

किसान सेवा सहकारी समिति पतरा पर्यवेक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि अर्जुन सिंह अध्यक्ष और अमरावती देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं । विधायक महेंद्र पाल सिंह एवं भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}