लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती की मुस्लिम युवक ने हत्या कर किये 35 टुकड़े-
सुनील गहलोत ब्यूरो गोरखपुर
दिल्ली/गोरखपुर (हर्षोदय टाइम्स) : लव जिहाद के नाम पर हिन्दू युवतियों के उत्त्पीडऩ और हत्या के मामले रुकने के नाम नही ले रहे। ताजा मामला दिल्ली के मेहरौली थाना क्षेत्र का है।जहां एक युवक मुम्बई की एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहा, और फिर मन भर जाने पर युवती हत्या कर दी। हत्या के बाद मिटाने के लिए युवती के 35 टुकडे करके आरोपी आफताब फ्रिज में रख कर एक- एक टुकड़े को ठिकाने लगाता रहा।दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। उसने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आफताब है।उस पर श्रद्धा नाम की एक युवती की हत्या का आरोप है।दोनों लिव इन में रहते थे. पुलिस का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे।उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाते रहा।
आफताब और श्रद्धा की की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करते के दौरान हुई थी।दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।इसके बाद परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए।श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को शक हुआ।इसके बाद लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे।बेटी के नही मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत की।
श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई।दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई।दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे।इसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया।इसी विरोध के चलते उनकी बेटी और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए ,और यहां पर छतरपुर इलाके में रहने लगे।
दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई।पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया। इसके बाद उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे। वह एक फ्रिज खरीद कर लाया और शव के टुकड़ों को उसमें रखा। आफताब करीब 18 दिन तक लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। वह उन टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकता था। इसके लिए वह देर रात ही घर से निकलता था।