उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया क्षेत्र का भ्रमण

देर रात तक नौतनवां नगर और सोनौली में लोगों के सुख-दुख में हुए शरीक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी


नौतनवां महराजगंज!नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में देर रात तक भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शरीर हुए और उन्हें सांत्वना दी।

बता दें कि शुक्रवार को विधायक नौतनवां लक्ष्मीपुर और नौतनवां ब्लाक के आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर किसी के शोक संवेदना में शरीक हुए और कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। इसी क्रम में नौतनवां नगर में पहुंचकर देर शाम तक नगर में भ्रमण करते हुए प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी राजकुमार जोशी के घर पहुंचे और उनके भाई अशोक जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इसके उपरांत वार्ड नंबर 20 के सभासद धर्मात्मा जायसवाल के घर पहुंच कर धर्मात्मा जायसवाल के भाई परमात्मा जायसवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इससे पहले विधायक ऋषि त्रिपाठी समाजसेवी और सोनौली के चेयरमैन प्रत्याशी रहे दीपक बाबा के आवास पर पहुंचे और उनका कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने दीपक बाबा से विभिन्न विषयों पर घंटों वार्ता की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुनील त्रिपाठी, गिरीश त्रिपाठी, अंबिका तिवारी,लालमन प्रसाद, ओम प्रकाश चौहान, रिटायर्ड सूबेदार रमेश चंद्र त्रिपाठी, दिलीप पांडे, पूर्व प्रधान अमित मिश्रा, प्रधान विनय मिश्रा, अजय आनन्द,नन्दन चौहान, राहुल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, दिलीप पांडे, अमित त्रिपाठी मंटू,राहुल दुबे,अनिल मद्धेशिया, संजय सिंह सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}