अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ पर चौकसी बढ़ाई गई

बार्डर पर तैनात हैं हमारी सुरक्षा एजेंसियां, जरूरत पड़ी तो हम जरूर सहयोग करेंगे – गणेश आर्याल प्रमुख जिलाधिकारी रूपंदेही नेपाल
मनोज कुमार त्रिपाठी / उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नेपाल/महराजगंज: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल ने आज हर्षोदय टाइम्स भैरहवा नेपाल के संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी बातचीत के दौरान अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक उन्हें प्रापर तरीके से कोई सूचना नहीं मिली है फिर भी बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां पूरे बार्डर पर निरंतर पेट्रोलिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। नेपाल से अयोध्या कितने लोग जाएंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपाल से अयोध्या कितने लोग जाएंगे यह कहना मुश्किल है पर हां जो लोग भी जाएंगे उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया जरूर कराया जाएगा। बार्डर पर उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।