इंडो नेपाल

भैरहवा के संस्कृत विद्या संन्यास आश्रम में हरि तालिका तीज पर्व पर आश्रम के बच्चों को कराया गया स्वादिष्ट भोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल/महराजगंज! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा स्थित संस्कृत विद्या संन्यास आश्रम में शुक्रवार को संन्यास आश्रम के बच्चों को आश्रम की तरफ से स्वादिष्ट भोजन कराया गया।

इस अवसर पर संस्कृत विद्या संन्यास आश्रम के महंत शांता नन्द गुरु जी ने कहा कि हरितालिका तीज पर्व नेपाल का मुख्य पर्व है आश्रम के बच्चों को हर वर्ष इसी तरह से भोजन कराने और आशिर्वाद देने की परंपरा है जिसका निर्वहन किया गया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रगतिदेवतुल्ली धौलागिरि के महंत स्वरूपानंद स्वामी जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद भंडारी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण अधिकारी, सचिव बालकृष्ण मरादिनी, वरिष्ठ सलाहकार दीर्घ राज काफ्ले, सूर्यकांत घिमिरे,सीता श्रेष्ठ, घनश्याम भट्टराई, सुरेन्द्र वस्याल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अतिथिगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}