पाल्पा के वीपी कोइराला स्मृति भवन के सभागार में नेपाली कांग्रेस की हुई बैठक

मनोज कुमार त्रिपाठी
पाल्पा/ नेपाल! नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय के “सौ दिन अभियान” के तहत नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय प्रतिनिधि, नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य और पूर्व मंत्री माननीय भरत कुमार शाह, नेपाली कांग्रेस पाल्पा के निवर्तमान पार्टी सभापति वीर बहादुर राणा की उपस्थिति में नेपाली कांग्रेस पाल्पा के बीपी स्मृति भवन में बैठक संपन्न हुई।
यह बैठक नेपाली कांग्रेस पाल्पा के सभापति हिमाल दत्त श्रेष्ठ की अध्यक्षता में, उपसभापति झपेन्द्र गैरे के धन्यवाद ज्ञापन और सचिव सुनीता अधिकारी के संचालन में आयोजित की गई।
बैठक में नेपाली कांग्रेस पाल्पा के सभी स्तरों की संरचनाओं के सभापति (क्षेत्रीय सभापति, प्रदेश सभा समिति सभापति, पालिका सभापति, 81 वॉर्ड के सभापति) और भातृ संघ तथा शुभेच्छुक संस्थाओं के सभापति/अध्यक्ष (सेनेटर) शामिल हुए। यह बैठक बीपी स्मृति भवन, तानसेन, पाल्पा में आयोजित की गई।