उत्तर प्रदेशमहराजगंज

टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उमाशंकर जायसवाल, अभिषेक मिश्र उपाध्यक्ष और कपिल देव महामंत्री चुने गए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज: टैक्स बार एसोसिएशन का सत्र 2024 के लिए वार्षिक चुनाव आज महराजगंज में बार कक्ष में सम्पन्न हुआ, जिसमें उमाशंकर जायसवाल एडवोकेट अध्यक्ष चुने गए.

बता दें कि टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आज सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसमें अभिषेक मिश्रा उपाध्यक्ष, कपिलदेव प्रजापति महामंत्री, राघवेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री, चन्दन केडिया कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए.


उपरोक्त निर्वाचन चुनाव अधिकारी श्री डी. के. सिंह एवं आलोक जायसवाल द्वारा सम्पन्न कराया गया, चुनाव के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष पांडेय, मनोज केसरी, अरविंद पटेल, दिलीप रौनियार, ऋषि देव यादव, अश्वनी रौनियार, अरुण गुप्ता, सुभाष चंद जायसवाल, सुभाष गोयल, श्यामसुंदर, आलोक शाही, पवन वर्मा, अंकित त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}