पनियरा पुलिस के ऊपर हमला करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

पनियरा/महराजगंज। महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व मे थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 552/2023 धारा 147, 148,149, 332, 336, 342, 353, 504, 506 भादवि0 व 7 सी0एल0ए एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण को भौराबारी पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- मालूम हो कि दिनांक 20. दिसंबर 2023 को समय करीब 08.00 बजे रात मे गुलशन पुत्र चन्दगीराम निवासी बैदा टोला पोखरहवा का बैदा खास के पास स्थित सड़क पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेन्ट हो गया था। जिसमे गुलशन को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर मे मृत्यु हो गयी थी।
इस सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर गुलशन के चाचा हेमकुमार पुत्र विक्रम ग्राम बैदा टोला पोखरहवा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 21 दिसंबर 2023 को मु0अ0सं0 551/2023 धारा 279, 304ए, 427 भादवि0 बनाम अज्ञात वाहन चालक नाम व पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मृतक के परिवार वालो द्वारा बताया गया कि मृतका का बड़ा भाई गुड्डू पुत्र चन्दगीराम जो हैदराबाद मे रहता है उसके आने के पश्चात दाह संस्कार किया जायेगा।
वही 22 दिसंबर 2023 को मृतका का बड़ा भाई गुड्डू हैदराबाद से अपने घर आया तो मृतक गुलशन के शव को धर्मात्मा निषाद व अन्य 09 लोगो को अपने साथ करीब 100-125 अज्ञात पुरुष व महिलाओ के साथ ग्राम बैदा टोला पोखरहवा से शव लेकर कस्बा मुजुरी मे सड़क अवरुद्ध करने के उद्देश्य से चल दिये है और भीड़ को उकसाया तथा तरह-तरह से उनको आक्रोशित करते हुए कस्बा मुजुरी मे आकर शव को मुजुरी बाजार मे बीच NH-328 मार्ग पर रखकर धरना प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे तथा उग्र होकर पुलिस वालो को गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए हाथ पाई कर मारने पीटने लगे, ईट्ट पत्थर चलाने लगे, जिससे जाम में फंसे राहगीर औरत बच्चे, बुढे अपनी-अपनी जान बचाकर रोते चिल्लाते भागने लगे और दुकानदार डर व भय के कारण अपनी-अपनी दुकानो के सट्टर व दरवाजा बन्द करने लगे, इनके उक्त कृत्य से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। उक्त घटना मे कुछ पुलिस कर्मियो व अज्ञात राहगीरो को भी चोटे आयी है। उक्त लोगो ने राजकिय कार्य मे बाँधा पहुचाते हुए उक्त घटना कारित किया । जिसके सम्बन्ध मे उ0नि0 हरेन्द्र सिंह के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर 09 नामजद व 100-125 अज्ञात पुरुष- महिलाए के पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 23.12.2023 को थाना पनियरा की संयुक्त टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण को भौराबारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार
अभियुक्त का नाम
-
1- हनुमान उर्फ विवेक पुत्र रामधीन उम्र 22 वर्ष निवासी सोनबरसा थाना पनियरा जनपद महराजंगज
2
रामआशीष पुत्र उदयराज निवासी मुजुरी थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 38 वर्ष
3 धर्मात्मा निषाद पुत्र स्वं० रामअवध निवासी नरकहटा बाजार थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 26 वर्ष
4 महेन्द्र पुत्र बेचन निवासी रामनगर खास थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 41 वर्ष अभियुक्त का आपराधिक इतिहास/अनावरित किये गये ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- देवेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष पनियरा, उ0नि0 श्री शैलेन्द्र यादव, उ0नि0 जयप्रकाश यादव, उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, हे0का0 रामदास, का0 मो0 नसीम,का0 प्रतीक पाण्डेय थाना पनियरा, जनपद महराजगंज