इंडो नेपाल

भारत से नेपाल अवैध रूप से घुसपैठ करने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक विना वीजा के बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार

मदद करने वाले दो स्थानीय लोग भी हिरासत में, पूछताछ जारी

सार

बिहार के मधुबनी में दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उन पर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल जाने की कोशिश का आरोप है। एसएसबी ने उन्हें बेतोंहा सीमा चौकी के पास रोका। दोनों पति-पत्नी हैं और कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी मदद करने वाले दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा है

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पटना/ मधुबनी/ विहार !  दो अमेरिकी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल जाने की कोशिश करते हुए बिहार के मधुबनी में पकड़ा गया है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि ये दोनों अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी हैं और कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। इनकी मदद करने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये घटना तब सामने आई जब एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पास बेतोंहा चेक पोस्ट पर दो विदेशी नागरिकों को रोका। ये दोनों नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

जांच करने पर पता चला कि ये दोनों अमेरिकी नागरिक हैं। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी और अमेरिकी नागरिक से शादी के बाद उसने अमेरिकी नागरिकता ले ली थी। ये घटना 9 नवंबर को हुई और पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार दोनों अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी

जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक अंकुर कुमार ने मीडिया को बताया, ‘एसएसबी जवानों ने उन्हें उस समय पकड़ा जब ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी हैं। नेपाल में जन्मी महिला ने अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद वहां की नागरिकता ले ली थी।

गिरफ्तार दोनों अमेरिकी नागरिक छठ पूजा में रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे

पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि दोनों अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, उनकी मदद करने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी ने सभी आरोपियों को जयनगर पुलिस थाने को सौंप दिया है।

शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि ये अमेरिकी नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने और छठ पूजा में शामिल होने आए थे। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}