सिसवा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का आगमन, हुआ भव्य स्वागत

सिसवा बाजार/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स)- नगरपालिका परिषद सिसवा बाजार में नगर पालिका कार्यालय में केंद्रीय वित्तमंत्री राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का प्रथम आगमन पर नगरपालिका सिसवा अध्यक्षा शकुन्तला जायसवाल व गिरजेश जायसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद भाजपा सिसवा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। मंडल कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। यहां भाजपा जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है। जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। शीर्ष नेतृत्व के मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। भाजपा नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, जगदीश मल्ल, महामंत्री रामेश्वर जसवाल, मुन्ना गोंड, राजू सिंह, राम नारायण जायसवाल, अनिरूद्ध चौधरी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।