अंतरराष्ट्रीयइंडो नेपाल

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) लुंबिनी का दूसरा वार्ड संगठन सम्मेलन संपन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के लुंबिनी सांस्कृतिक संगठन द्वारा वॉर्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रूपंदेही के वॉर्ड नंबर 10 में दूसरा वॉर्ड संगठन सम्मेलन संपन्न हुआ।

इस सम्मेलन में विक्रमादित्य लोध को सर्वसम्मति से वॉर्ड समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में चीनक प्रसाद यादव, सचिव के रूप में रंजना चौधरी, सह-सचिव के रूप में अमीन मुस्लिम और चेतराम हरिजन का चयन किया गया।

सदस्यों में मथुरा अहिर यादव, राम सजीवन धरिकार, सुबास,कलामुद्दीन मुस्लिम, राम चरित्र हरिजन, अमरीका थारू, कैलासी चौधरी, तुलसा भूसाल, संजू पासी, रीता पासी, मधु तिवारी, सरोज कोहार और निर्जिया बनिया को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम में लुंबिनी सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद ज्ञवाली भी उपस्थित थे।

वॉर्ड समिति के अध्यक्ष विक्रम प्रसाद लोध के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष, प्रतिनिधि सभा सदस्य और एमाले लुंबिनी प्रदेश समिति के सदस्य वासुदेव घिमिरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही लुंबिनी सांस्कृतिक महासंघ के उपाध्यक्ष काल्पनिक हरिजन, खड़क कुंवर, अब्दुल रहमान खां, भोला लाल, रूक कट्टेल, सूरज कलवार, गोविंद ज्ञवाली, मंजू पराजुली, वसीउद्दीन खां, और सादिर सागर जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}