उत्तर प्रदेशवाराणसी

दालमंडी चौड़ीकरण पर प्रशासन सख्त, आज खत्म हुआ अल्टीमेटम

रजिस्ट्री नहीं कराने वालों पर शाम से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव


वाराणसी। दालमंडी गली के बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने आज अंतिम चेतावनी को अमल में लाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। निर्धारित समयसीमा पूरी होते ही आज शाम से ध्वस्तीकरण अभियान दोबारा शुरू होने की संभावना है।


प्रशासन की ओर से 5 जनवरी तक रजिस्ट्री कराने का अवसर दिया गया था, जिसकी मुनादी पहले ही क्षेत्र में कराई जा चुकी है। तय अवधि में रजिस्ट्री न कराने वाले भवनों को अब कार्रवाई के लिए चिह्नित कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, रजिस्ट्री पूरी करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।


दालमंडी क्षेत्र में कुल 186 मकानों को चौड़ीकरण की जद में चिन्हित किया गया है, जिनमें से अब तक केवल 40 भवन स्वामियों ने ही अपनी रजिस्ट्री कराई है। इससे पहले नवंबर माह में कुछ मकानों पर बुलडोजर चल चुका है, जिसके बाद अस्थायी तौर पर कार्रवाई रुकी थी। आज अल्टीमेटम खत्म होते ही प्रशासनिक टीमें पुलिस बल के साथ मौके पर उतर सकती हैं, जिससे दालमंडी में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}