इंडो नेपाल

रूपंदेही जिले का छपिया फिस विलेज और लुंबिनी पैलेस रिजार्ट बना देशी- विदेशी पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र

पोखरा के फेवा ताल से भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है छपिया गांव का यह झील

मछली पालन का बहुत बड़ा हब है छपिया गांव

मनोज कुमार त्रिपाठी


छपिया भैरहवा नेपाल! भारतीय सीमा से सटे नेपाल का रूपंदेही जिला जो भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के नाम से विश्व विख्यात है वहीं लुंबिनी से सटे छपिया छपिया फिस विलेज और लुंबिनी पैलेस रिजार्ट भी भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक का केंद्र है।

बता दें कि नेपाल में आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाने की वजह से आम जनता और उद्योगी व्यवसायियों को जहां काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ होटल और रेस्टोरेंट तथा रिजार्ट के आकर्षण को देखते हुए भारतीय और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में इस व्यवसाय से जुड़े लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस व्यवसाय से हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी भी चलती है।

रूपंदेही जिले का लुंबिनी पैलेस रिजार्ट लगभग 14 बीघा जमीन पर बना हुआ है। इसमें कुल 60 कर्मचारी काम करते हैं जिसमें अकेले छपिया गांव के 45 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस होटल में कुल 30 कमरे हैं जो बेहद सुसज्जित हैं। इस होटल में 7 विला कैफे,बार और और बेहद आकर्षक झील भी है। जिसमें पर्यटकों को लुभाने के लिए नौकायन की भी व्यवस्था की गई है।

इस होटल में अधिकतर भारतीय,चायनीज और लोगों का आवागमन लगा रहता है। यह जो भी पर्यटक आते हैं उन्हें होटल प्रशासन की तरफ से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं छपिया में छोटा-बड़ा मिलाकर कुल 20 रिजार्ट है। जहां बड़े पैमाने पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।

छपिया फिस विलेज के प्रोप्राइटर का कहना है कि हमारे यहां मछली का संचार और कई तरह मछली के आइटम बनाए जाते हैं। यहां पर दूर-दूर से लोग बड़ी संख्या में केवल मछली खाने के लिए ही आते हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जो पहाड़ों की तलहटी में स्थित है। सूर्योदय के समय यहां बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजारा देखते ही बनता है। छपिया गांव में चौधरी (थारू) की संख्या आधे से अधिक है। जिनका पूरा व्यवसाय मछली पालन हैं। इस व्यवसाय से जुड़े लोग काफी संपन्न हैं। यह क्षेत्र धान का कटोरा भी कहा जाता है। छपिया गांव बिथरी से करीब 8 किमी पश्चिम और उत्तर दिशा में छपिया फिस विलेज सियारी वार्ड नंबर 8 शिवपुर रूपंदेही में मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}