उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी होमगार्ड भर्ती में ‘आपदा मित्रों’ को मिलेगी प्राथमिकता


सीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी होमगार्ड भर्ती में ‘आपदा मित्रों’ को मिलेगी प्राथमिकता

लखनऊ :  (25 जनवरी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े स्वयंसेवकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में आयोजित एक मॉक ड्रिल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा मित्र के रूप में सेवा दे रहे स्वयंसेवकों को होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदाओं के समय निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले प्रशिक्षित युवाओं को सरकार मुख्यधारा से जोड़ना चाहती है। ऐसे स्वयंसेवकों को होमगार्ड विभाग की भर्ती प्रक्रिया में वेटेज दिया जाएगा, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और आपदा से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी।


45 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी


प्रदेश में इस समय 45,000 होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित हजारों युवाओं के लिए सरकारी सेवा का रास्ता आसान हो गया है।


आपदा प्रबंधन होगा और सशक्त


सीएम योगी ने कहा कि सरकार आपदा राहत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हर आपदा में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}