उत्तर प्रदेश

जंसा में धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी के  थाना जंसा पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त को टीम ने दबोच लिया है और उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय कुमार (40 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी खरजा अहमदपुर, चंदेना कोली, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0–0017/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज है।


पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब वादी अमन सेठ ने थाना जंसा में लिखित सूचना देकर आरोप लगाया कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि अजय कुमार द्वारा उन्हें धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन के एवज में ₹40,000 देने की बात कही थी, जिसमें से ₹5,000 तत्काल दिए जाने का आरोप है, जबकि शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया गया था।


थाना जंसा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}