उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के बवाल के बाद प्रशासन सख्त, औद्योगिक इकाइयों को दिए सख्त निर्देश

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


नोएडा। कर्मचारियों के विरोध और बवाल के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मेधा ने पिछले 2-3 दिनों में सभी औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।


जारी निर्देशों के अनुसार अब ओवरटाइम कार्य करने वाले कर्मचारियों को दोगुनी मजदूरी दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश (विकली ऑफ) अनिवार्य रूप से मिलेगा और यदि किसी कर्मचारी से साप्ताहिक अवकाश के दिन कार्य कराया जाता है तो उसे दोगुना भुगतान करना होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को 30 नवंबर से पहले बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक औद्योगिक इकाई में यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित करने के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत पेटी लगाने तथा सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।


वेतन संबंधी व्यवस्था में सुधार करते हुए निर्देशित किया गया है कि सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले वेतन का भुगतान किया जाए तथा उन्हें वेतन पर्ची उपलब्ध कराई जाए।


वहीं कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी 20 हजार रुपये निर्धारित की जाए, जबकि वर्तमान में अधिकांश कर्मचारियों को 9 से 13 हजार रुपये के बीच वेतन मिल रहा है।


प्रशासन के इन निर्देशों के बाद अब यह देखना होगा कि श्रमिकों की मांगों पर कितना और कब तक अमल हो पाता है।

जिलाधिकारी नोएडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}