रेवड़ी तालाब में अवैध निर्माण का आरोप, रास्ता अवरुद्ध होने पर क्षेत्रवासियों ने VDA से लगाई गुहार

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत VDA जोन नगवा के रेवड़ी तालाब इलाके में चल रहे नवनिर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए VDA जोनल कार्यालय नगवा में प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि बेलाल और रहमान कैसर नामक व्यक्तियों द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में दो फीट की जगह छोड़ दी जाए तो रास्ता बाधित नहीं होगा, लेकिन निर्माणकर्ता उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि मामले की सूचना भेलूपुर पुलिस और VDA विभाग को दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस बीच निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
अब देखना यह होगा कि भेलूपुर पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर शिकायत को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।



