इंडो नेपालमहराजगंज

नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र से हर्षोदय टाइम्स संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी ने की शिष्टाचार भेंट, दी नववर्ष की शुभकामना

राजा ज्ञानेन्द्र से मिलना मेरे लिए ऐतिहासिक पल – मनोज कुमार त्रिपाठी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवा प्रभारी

भैरहवा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की राजधानी बुटवल में श्री 5 बड़ा महाराजधिराज ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव से दौरे के अंतिम दिन हर्षोदय टाइम्स संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी ने एक समारोह के दौरान शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी। राजा ज्ञानेन्द्र ने भी मनोज को नववर्ष की शुभकामना दी। यह किसी भी पत्रकार के लिए एक ऐतिहासिक पल था। क्योंकि आज तक भारत और नेपाल के इतिहास में कोई भी पत्रकार या राजनेता राजा तक नहीं पहुंच पाता था यहां तक कि लोग आंखों में आंख मिलाकर बात भी नहीं कर पाते थे।

इस पल को साझा करते हुए पत्रकार मनोज कुमार त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि मेरे लिए यह एक ऐतिहासिक पल था। राजा ज्ञानेन्द्र जी से मिलना मेरे लिए एक सपने के बराबर था। उन्होंने बताया कि राजा ज्ञानेन्द्र के दौरे को लेकर उन्होंने कपिलवस्तु, नवलपरासी और रूपंदेही जिले के उनके सभी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने हिसाब से भरसक बेहतर तरीके से समाचार कबरेज कर नेपाल ही नहीं पूरी दुनिया में परोसने का कार्य किया। उन्होंने कहा इस दौरान तमाम नेताओं और आम जनता से मुलाकात हुई।

उन्होंने बताया कि हालांकि राजा ज्ञानेन्द्र का यह बारह दिवसीय यात्रा पूरी तरह से धार्मिक यात्रा थी। इस दौरान हर जगह मौजूद रहकर भाषा, संस्कृति,रहन-सहन और खान-पान को लेकर बहुत कुछ जानकारी हासिल हुआ। उन्होंने बताया कि इससे पहले 250 गणमान्य नागरिकों की सूची में उनका भी नाम राजा ज्ञानेन्द्र से मिलने की सूची में था।

उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने राजा का पैर छूआ और समस्त भारतवासियों की तरफ से उन्हें नववर्ष कि शुभकामना दी। राजा ने हैप्पी न्यू ईयर कहकर हमें भी नववर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्री 5 बड़ा महारानी कोमल राज्य लक्ष्मी देवी शाह और उनकी बेटी प्रेरणा राज्य लक्ष्मी शाह से से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}