उत्तर प्रदेशमहराजगंज

केक काटकर प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिन


भिटौली/ महराजगंज : शुक्रवार को श्री सूर्य नारायन सिंह कन्या इण्टर कालेज भिटौली में विद्यालय के प्रबन्धक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में विद्यालय परिवार की छात्राओं , शिक्षक,शिक्षिकाओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 52वां जन्मदिवस केक काटकर व चाकलेट खिलाकर हर्षोल्लास से मनाया एवं उनके लम्बी उम्र की कामना की गयी साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनकी जयंती मनायी गयी।


इस दौरान शरद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य देश के युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा व चरित्र विकास को बढावा देने पर था।


उक्त अवसर पर ,इश्तेयाक अहमद, नूरआलम, विनोद सिंह, अकील अहमद, कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा पाण्डेय, इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य व्यासमुनि सिंह, गामा प्रसाद, यशवंत सिंह, फरजाना परवीन, ममता पाण्डेय, रेनूका चन्द, संगीता सिंह, संध्या चौधरी, नीतू पटेल, शशिलता, रोशनी वर्मा, अभय श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, राजेश पाठक, अमरजीत वर्मा, छेदी प्रसाद, घनश्याम वर्मा आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}