उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मां बनैलिया के शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लोगो ने श्रद्धालुओं पर बरसाए पुष्प

2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां नगर की अराध्य देवी मां बनैलिया का आज शनिवार को 33 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करीब 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी और अध्यक्ष नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।


इस मौके पर भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा में भव्य झांकी भी निकाली गयी। माता की झांकी एवं शोभा यात्रा में शरीक श्रद्धालुओं के लिए आज पूरा नगर सज कर तैयार था और भक्तजन पलके बिछाए बैठे थे।


बता दे कि शोभायात्रा मंदिर से चलकर जैसे ही गांधी चौक पहुंचा। गांधी चौक पर शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं में फल वितरण कर उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में झांकी एवं शोभायात्रा का जय हिन्द चौराहे पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं मां बनैलिया की भव्य शोभायात्रा का हर वर्ग के लोगों ने स्वागत किया।
स्टेशन चौराहे के पास अध्यक्ष नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा स्टाल लगाकर जहां सभी श्रद्धालुओं में फल वितरण किया वहीं दूसरी तरफ विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी के साथ आसमान से पुष्प वर्षा कर मां के श्री चरणों मे शीश झुकाकर आशीष प्राप्त किया।


मां बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुराने नौतनवां चौराहे पर विधायक का नौतनवां के वरिष्ठ समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल ने रामनामी पटका पहनाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया और प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण कर लोगों का स्वागत किया। शोभायात्रा के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय जायसवाल मुहल्ले में प्रांतीय संयुक्त मंत्री सीता राम अग्रहरि के निर्देश पर युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में प्रसाद वितरण किया गया तथा माता जी का आरती कर श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से युवा जिला महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, प्रीतेश अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, दुर्गेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, राजीव जायसवाल, सचिन जायसवाल, दिनेश कुमार वर्मा, गणेश जायसवाल, अरविंद कुमार वैश्य, वीरेन्द्र जायसवाल मौजूद रहे।


इस शोभा यात्रा मां बनैलिया मंदिर के संरक्षक व कांग्रेस के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह सहित भाजपा के तमाम नेतागण और कार्यकर्ता गण समेत नगर के सभी गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}