उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सोनौली और नौतनवां में निकाली गयी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज: कांग्रेस पार्टी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर को सोनौली के जुगौली गांव के पास से बॉर्डर डेवलपमेंट के नये सड़क से निकाली गई जो जुगौली के मुख्य मार्ग से होते हुए सोनौली कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सोनौली बस स्टैंड पर पहुंची।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सहित विभिन्न नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, अमीर-गरीब विभाजन और किसानों से संबंधित मुद्दों और अन्याय के खिलाफ लड़ना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है। नेताओं ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सदा मोहन उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह,नूर आलम,जयंती मौर्य, केसी पांडे, एजाजुल हक उर्फ पप्पू खान, वकील अहमद, निजामुद्दीन खान सभासद सोनौली, पूर्णवासी गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा मां बनैलिया मंदिर चौराहा से खनुआ रोड होते हुए ठूठीबारी चौक होते हुए नौतनवां नगर में समाप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}