उत्तर प्रदेशमहराजगंज

राष्ट्र प्रेम की भावना से सिसवा में निकाली गई सात सौ मीटर की तिरंगा यात्रा

हर्षोदय टाइम्स/ अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महाराजगंज- अपने देश के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना से सिसवा युवा संगठन की तरफ से सिसवा बाजार कस्बे में आकर्षक व मनमोहक झांकियों के साथ सात सौ मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच जहां पूरा सिसवा नगर वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा, वहीं जगह -जगह पर नगरवासी तिरंगे को सलामी देते नजर आए। गोपाल नगर तिराहा स्थित केनयुनियन कार्यालय परिसर में आरपीआइसी स्कूल के प्रधानाचार्य ई. नीरज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

युवा संगठन के सदस्य नवीन तिवारी व रितेश सोनी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सात सौ मीटर लंबे तिरंगा झंडा को आरपीआइसी स्कूल, सेंट जोसेफ्स स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कालेज, किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवा, लिटिल स्टार एकेडमी हरपुर पकड़ी, जेपी पब्लिक स्कूल, माइल स्टोन एकेडमी स्कूल, ग्रीन वेव पब्लिक स्कूल, आइडियल एसएस स्कूल, चौबे वर्ल्ड स्कूल सहित सिसवा क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के बच्चों के साथ युवाओं की टीम ने तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। यह तिरंगा यात्रा सिसवा कस्बे के अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, स्टेट चौक, सब्जी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सायर देवी स्थान रोड, फलमंडी, श्रीश्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए नगर भ्रमण के उपरांत गोपाल नगर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत देश भक्ति गीत बच्चों का हौंसला बढ़ा रहे थे। तिरंगा यात्रा में जगह-जगह लोग स्वागत करते हुए तिरंगे को सलामी दे रहे थे।

इस कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया। तिरंगा यात्रा में नवीन तिवारी, शशिकला सिंह, संजय सिंह, रितेश सोनी, विजय कपूर, अहिल्या तिवारी, उषा गुप्ता, श्रीराम आर्या, संतोष कुमार, इरफान खान, भारती चौहान, प्रिया सिंघानिया, उमेश यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}