उत्तर प्रदेशबहराइचमहराजगंज

अब इतिहास बनकर रह जायेगी नेपालगंज-बहराइच छोटी रेल लाइन

10 फरवरी से शुरू होगा बड़ी रेल लाइन का कार्य

रेल प्रखंड पर चार बड़े और 19 छोटी पुल का होगा निर्माण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रुपईडीहा,बहराइच/महराजगंज : बहराइच से नेपालगंज के बीच छोटी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन 10 फरवरी से बड़ी रेल लाइन का काम शुरु कर दिया जाएगा। ऐसे में छोटी रेल लाइन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगी। इस प्रखंड पर चार बड़े और 19 छोटी पुल का निर्माण किया जाएगा। जिस पर रेल लाइन का भविष्य भी बेहतर रहेगा।

बता दें कि बहराइच से नेपालगंज रेल प्रखंड की दूरी 56 किलोमीटर है। इस रेल लाइन को 10 फरवरी से अमान परिवर्तन में तब्दील किया जायेगा। रेल लाइन के अमान परिवर्तन कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहली किस्त 85 करोड़ रुपये जारी किया जा चुका है। जिसका टेंडर भी रेलवे ने करवा दिया है। अब 10 फरवरी से अमान परिवर्तन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसी दिन से प्रखंड पर ट्रेन संचालन भी बंद कर दिया जायेगा। नौ फरवरी को अंतिम बार इस प्रखंड पर ट्रेन का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नेपालगंज बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन कार्य में 23 पुल का निर्माण होगा। जिसमें चार बड़े और 19 छोटे पुल का निर्माण होगा। जिससे आने वाले समय में रेल संचालन में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

180 करोड़ से अधिक होगा खर्च

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि नेपालगंज बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। दो वर्ष पहले ही 85 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया गया था। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने पर सामग्री के हिसाब से कम ज्यादा खर्च हो सकता है। बजट बढ़ने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}