उत्तर प्रदेशमहराजगंज

आजादी के 75 साल भी विकास मयस्सर नहीं ,जंगल के किनारे बसे इस गांव में तेंदुए से दहशत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। आजादी के बाद इन 75 सालों में भारत विज्ञान, तकनीक से लेकर आर्थिक रूप से भी शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। हर क्षेत्र में भारत अपना लोहा मनवा चुका है, लेकिन इससे इतर महाराजगंज का एक गांव ऐसा भी है जो विकास से कोसों दूर है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव तक जाने के लिए कोई भी सड़क नहीं बनी है। सड़क न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत किया, लेकिन न तो किसी जनप्रतिनिधि ने और न ही किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बता दें कि पूरा मामला महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बकुलडीहा गांव के चौमुखा का है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहुंचने के लिए आज तक सड़क मौजूद नहीं है। वर्षो बाद भी गांव के अन्दर आने-जाने के लिए आज तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

आज भारत आधुनिकता के चरम पर है। सरकार विकास कर बड़े बड़े दावे कर रही है।ऐसे में इस गांव का हस्र देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी भी यहां के लोग कितने पिछड़े हैं। ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में एक फार्म हाउस के निजी भूमि में बने रास्ते से जाना पड़ता है। वहीं बरसात में हालत नारकीय हो जाती है। जबकि जंगल से सटे होने के कारण आए दिन तेंदुआ गांव में घुसकर मवेशियों को उठा ले जाते हैं। जिससे दहशत बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}