उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बीजेपी में शामिल होते ही नौतनवा चेयरमैन को हाथों-हाथ ली जनता ,नौतनवां पहुंचने पर आज हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नौतनवां नगर में प्रथम आगमन पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी का आज नौतनवा नगर में बड़ी संख्या में सभासदों सहित नगर के गणमान्य नागरिक,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके प्रथम आगमन पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक पुराने नौतनवां चौराहे से पैदल चलकर नगर के लोगों से आशीर्वाद लेते हुए हनुमान चौक,अस्पताल चौराहा होते हुए मुख्य मार्ग से चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचें।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने अध्यक्ष को फूल माला पहन कर उनका भव्य स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पर भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर बृजेश मणि त्रिपाठी का बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।


स्वागत के क्रम में मुख्य रूप से नौतनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवां विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल,व्यापारी नेता बद्री अग्रहरि,प्रकाश मद्धेशिया, विजय उपाध्याय,अनिल मद्धेशिया,भाजपा के सुनील श्रीवास्तव,सीताराम लोहिया, बृजेंद्र श्रीवास्तव,हरिशंकर जायसवाल,अजय अग्रहरि, किशोर मद्धेशिया,अमित यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण व नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को फूल मालाओं से लाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}