उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर वापस लौटी परतावल चेयरमैन तथा उनके प्रतिनिधि पति का नगरवासियों ने किया दिल खोलकर स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज: शनिवार को भाजपा की सदस्यता लेकर महराजगंज जिले में आयी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व उनके पति सतीश मद्धेशिया का आज नगर में प्रवेश करते ही नगरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। परतावल में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थामा था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर चेयरमैन प्रियंका गुप्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी थी।


चेयरमैन प्रियंका गुप्ता के साथ उनके पति सतीश मद्धेशिया ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था । प्रियंका गुप्ता पहली बार बसपा के टिकट पर नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन बनी हैं । लेकिन कुछ राजनैतिक कारणों के चलते वह भाजपा में नहीं शामिल हुई थी। काफी दिनों से इनके भाजपा में शामिल होने की अटकले लगायी जा रही थीं। उनके और उनके प्रतिनिधि पति के भाजपा का दामन थामने पर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उनके नगर पंचायत परतावल आगमन पर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कतरारी, श्यामदेउरवा, परतावल में उनका दिल खोलकर जोरदार स्वागत किया।


इस दौरान युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह,मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता,शिवम द्विवेदी,राजन मद्धेशिया,
अजय कुमार गौतम, सहित नगर के सभासद व भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}