जय घोष के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

भिटौली/ महाराजगंज: भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर ग्राम पंचायत के टोला भैंसा में शिव मंदिर की स्थापना को लेकर कुंवारी कन्याओं ने आज भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा भैंसा नवनिर्मित शिव मंदिर से होकर पचरुखिया तिवारी, धरमपुर, भिटौली, हरपुर महंथ आदि शिव मंदिरों से जल भरकर पुनः भैंसा मंदिर पर कलश पहुंचा। कलश यात्रा में जयघोष के साथ लोग नाचते झूमते हुए चल रहे थे और पीछे-पीछे कुंवारी कन्याएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का दृश्य बहुत ही मनोरम था। जय घोष के नारे वातावरण में गूंज रहे थे।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने धर्मपुर में सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था कर पुण्य का काम किया ड। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, कृष्ण तिवारी ,पुजारी राम आशीष तिवारी, विनोद तिवारी, सोनू तिवारी, विरेन्द्र साहनी, रमाकांत साहनी, रामवृक्ष तिवारी राम, रामभवन निषाद सास,जीतन सिंह, कन्हई प्रसाद, विनोद कनौजिया सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।