नेपाल के पूर्व मंत्री व सांसद दीपक बोहरा की शादी की 50 वीं सालगिरह मनाई गई

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल: भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी मुल्क नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा नगर निवासी पूर्व मंत्री व भैरहवा से राप्रपा के सांसद दीपक बोहरा की काठमांडू में आज शादी की 50 वीं सालगिरह मनाई गई।
बताते चलें कि सांसद दीपक बोहरा नेपाल के कद्दावर नेताओं में सुमार हैं। वह विशेषकर रूपंदेही जिले की राजनीति करते हैं। दीपक बोहरा दो बार केंद्र सरकार में मंत्री और तीन बार रूपंदेही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सांसद भी रहे हैं। वर्तमान में दीपक बोहरा रूपंदेही जिले से राप्रपा के सांसद हैं। 73 वर्षीय बोहरा की नेपाल की राजनीति में एक अलग क्षवि है। तराई के मद्धेश प्रदेश हर वर्ग में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। उनके राजघराने से भी बहुत ज्यादा गहरे संबंध हैं। जहां एक तरफ दीपक बोहरा को हिंदू राष्ट्र का समर्थक माना जाता है वहीं दूसरी तरफ उन्हें राजाबादी भी माना जाता है। दीपक बोहरा समय-समय पर नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का मुद्दा उठाते रहे हैं। वो नेपाल में राजशाही के समर्थक हैं।दीपक बोहरा के दो पुत्र हैं जिसमें प्रज्जवल बोहरा राप्रपा से राजनीति में हैं और अपने पिता की विरासत संभाल रहे हैं वहीं उनके दूसरे पुत्र गौरव बोहरा पेशे से पायलट हैं। आज दीपक बोहरा के शादी के 50 वें सालगिरह पर काठमांडू में उनके शुभचिंतकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा रूपंदेही जिले की जनता ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।