इंडो नेपालमहराजगंज

लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के दौरान बेलहिया की बेटी का निधन, सोनौली और बेलहिया में शोक की लहर

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिला अंतर्गत बेलहिया कस्बे की बेटी अंजली जायसवाल का लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। उसके निधन पर सोनौली और बेलहिया में लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। अंजली का दाह-संस्कार आज अयोध्या धाम में सरयू के तट पर उसके परिजनों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में होगा। इस आशय की जानकारी अंजली के ममेरे भाई मनोज जायसवाल ने दी है।
बताते चलें कि बीते 9 फरवरी दिन शुक्रवार को अंजली जायसवाल अपनी बहन के साथ सोनौली में बाजार करने जा रही थी तभी वह नेपाल की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। उसकी बहन तो बच गयी पर अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सोनौली कोतवाली के प्रभारी अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी अनघ कुमार तथा नेपाल की बेलहिया पुलिस के इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद विष्ट के अथक प्रयास से एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर इलाज के लिए भैरहवा मेडिकल कालेज भेजा गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के डाक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अंजली जायसवाल के निधन की खबर सुनते ही भारतीय बार्डर पर सोनौली और नेपाल के बेलहिया कस्बे शोक की लहर दौड़ गई। उसके निधन से उसके परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके असामयिक निधन से दोनों तरफ के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जवान सभी शोकाकुल हैं। उसके निधन पर नेपाल-भारत मैत्री संघ, दोनों देशों के सीमा से सटे समस्त व्यापारीगण और कई संघ-संगठनों के लोग भी शोकाकुल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}