बुटवल के मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे दो लाख भारतीय पर्यटक

कामाख्या देवी के दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना- सुरेश पौड़ेल मुख्य पुजारी
मनोज कुमार त्रिपाठी
बुटवल नेपाल/महराजगंज: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में बुटवल के पास स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पिछले नौ महीने में देवी दर्शन के लिए रोपवे से दो लाख भारतीय पर्यटक पहुंचे।

इस संबंध में लुंबिनी केबल कार के आपरेशन मैनेजर डीएन कायस्थ ने बताया कि पिछले नौ महीने में हमने लगभग दो लाख भारतीय पर्यटकों को सेवा दिया है और वे सभी पर्यटक यहां से संतुष्ट होकर वापस लौट हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा और अन्य त्योहारों में भारतीय पर्यटकों को टिकट दर में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। हालांकि एक वर्ष के लिए पहले से ही भारतीय पर्यटकों को टिकट दर में 25 प्रतिशत की छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि अगले सालों में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के आने की संभावना है। केवल कार के मार्केटिंग मैनेजर प्रज्जवल घिमिरे ने बताया कि यहां पर अगले दो सालों में 150 कमरे का होटल तैयार हो जाएगा जिसमें कैसिनो की भी व्यवस्था रहेगी। पर्यटन के क्षेत्र में यह बेहतर रोपवे है।
रेस्टोरेंट के प्रबंधक जीतेन्द्र चौधरी थारू ने बताया बताया कि भारतीय पर्यटकों के वेज और नॉन वेज दोनों की व्यवस्था रेस्टोरेंट में की गई है।