सीएम योगी ने 2800 करोड़ की 650 पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ/महराजगंज : मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से प्रदेश में 2800 करोड़ की 650 पर्यटन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
इन परियोजनाओं में जनपद महराजगंज की भी पर्यटन और संस्कृति विभाग की कुल 11 परियोजनाएं शामिल रहीं। लोकार्पित परियोजनाओं में कुल 42.53 लाख की 07 परियोजनाएं हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में बंसुली माता मंदिर, नौतनवां स्थित माता बनैलिया मंदिर, बांकी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर (ऊंटी खास, परतावल)और करनौती देवी मंदिर का पर्यटन विकास शामिल हैं। साथ ही हरपुर महंथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण परियोजना का भी लोकार्पण मा मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।
इसी प्रकार जनपद में 344.02 लाख की पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास भी मा मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया, जिनमें सोहगीबरवा इको टूरिज्म विकास कार्य, शाक्य मुनि बुद्ध विहार आश्रम (पनियरा), रामजानकी मंदिर पर्यटन विकास, समय माता मंदिर पर्यटन विकास आदि परियोजनाएं शामिल हैं।