उत्तर प्रदेशमहराजगंज
भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भव्य स्वागत

भिटौली /महराजगंज (पुनीत पाण्डेय)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को 9वीं बार भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिले में आगमन पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनगर भिटौली के सेमरा राजा टोल प्लाजा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जगदीश मिश्रा, श्रवण सिंह, दिनेश जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय, टीटू राय, गुड्डू वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, हरेंद्र कुमार, संतोष जायसवाल , अमित पांडेय, रत्नेश पांडेय आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।