नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने आज सशस्त्र प्रहरी बल के नवागत डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी का किया अभिनन्दन और स्वागत

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया में आज नेपाल-भारत मैत्री संघ के कैंप कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सशस्त्र प्रहरी बल के नवागत डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी का एक सादे समारोह में अभिनन्दन और स्वागत किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त ने की।
स्वागत समारोह में के दौरान अपने सारगर्भित संबोधन में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त ने कहा कि सशस्त्र प्रहरी बल के नवागत डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी जी को अपने बीच पाकर संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी तरह से हर्षित और प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले अध्यक्ष ने प्रमुख अतिथि डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया। नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि हमारे बीच नवागत डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी का आना एक सुखद छड़ है। हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। स्वागत समारोह अभीभूत स्वागत समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथि डीएसपी पुरूषोत्तम भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी ने जिस तरह से मुझे मान-सम्मान दिया है मैं सदैव आप का हृदय से आभारी रहूंगा। आप सभी के लिए हमारे दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।
इस अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष और स्वागत समारोह के विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल, रूपंदेही जिले के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्त, उप शाखा बेलहिया के अध्यक्ष पशुपति कांदू, उपाध्यक्ष गंगाराम पराजुली, सचिव जीवलाल भट्टराई,उप सचिव सुनील यादव, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल,सह कोषाध्यक्ष सुबाष प्रधान, सदस्यों में दिलीप कुमार हरिजन,राजू थापा सुनार,राजन प्रसाद कांदू, श्रीमती महिला बस्नेत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पशुपति वर्मा, सह-सचिव मनोज कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सलाहकार नरजुंन गुरूंग, समाजसेवी अर्जुन गिरि, रामू बस्नेत,वैजू यादव,विनय त्रिपाठी,राजू पटवा, अजय सिंह राठौर,त्रिवेणी यादव, आमिर खान, प्यारेलाल यादव, अमित मोदनवाल, अंबुज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कांदू , अतिथियों में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुमित्रा,ओम प्रकाश कुंवर और ज्योति मोजूद रहीं।