नेपाल

नेपाल के भैरहवा में स्थित मोक्षधाम सेवा आश्रम परिसर में एक माह तक चलने वाला विराट महायज्ञ शुरू

एक ही परिसर में भारत और नेपाल के आठों धाम का होगा दर्शन – कृष्ण प्रसाद भंडारी शर्मा

वैदिक सनातन को बचाने के लिए मोक्षधाम सेवा आश्रम में हो रहा है विराट महायज्ञ – कमला बस्याल भंडारी

मोक्ष धाम सेवा आश्रम में चारधाम के निर्माण के अलावा होगा ताण्डुनांचल महोत्सव- नारायण न्योपाने पुराण वाचक देवघाट

मनोज कुमार त्रिपाठी/कृष्ण कांत त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के तिलोत्तमा नगर पालिका वार्ड नंबर 6 में स्थित मोक्षधाम सेवा आश्रम में एक माह तक चलने वाला विराट महायज्ञ शुरू हो गया है। मोक्षधाम सेवा आश्रम आने वाले दिनों में नेपाल के ही नहीं दुनिया के नक्शे पर अपना परचम फहराने वाला है। मोक्षधाम सेवा आश्रम परिसर की भव्यता को देखकर वैदिक धर्मावलंबी और सनातन हिन्दू इसके समुचित विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।

इस महायज्ञ में देश-विदेश के पुजारी और साधू-संतों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हुई है। महायज्ञ के बारे में अनाथ आमा आश्रम देवघाट के संचालक पुराण वाचक नारायण न्योपाने ने बताया कि तिलोत्तमा नगर पालिका वार्ड नंबर 6 स्थित मोक्षधाम सेवा आश्रम ताण्डुनांचल महोत्सव के नाम से भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मोक्षधाम सेवा आश्रम वैदिक सनातनी हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

मोक्षधाम सेवा आश्रम में शुरू हुए महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण प्रसाद भंडारी शर्मा ने बताया कि मोक्षधाम सेवा आश्रम परिसर में नेपाल के चारों धाम पशुपति नाथ मंदिर, मुक्ति नाथ मंदिर,बाराह क्षेत्र और ऋण रिशेश्वर मंदिर चारोधाम का‌ निर्माण चल रहा है। इसके अलावा भारत के भी चारों धाम मंदिर को इसी परिसर में स्थापित किया जाएगा।

नेपाल के इस मोक्षधाम सेवा आश्रम परिसर की भव्यता और दिव्यता आने वाले दिनों में देखने लायक होगी। मोक्षधाम सेवा आश्रम में विशाल महायज्ञ शुरू हो गया है जो एक माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस परिसर में निराश्रितों और दिव्यांगों को नि: शुल्क रहने खाने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि इस मोक्षधाम सेवा आश्रम परिसर में भारत के चारधाम और नेपाल के चारधाम मंदिर का निर्माण कराकर एक ही जगह लाखों लाख भक्तों को दर्शन कराने की योजना बनाई गई है।

मोक्षधाम सेवा आश्रम की संचालक सदस्य कमला बस्याल भंडारी ने बताया कि इस मोक्षधाम सेवा आश्रम के इस परिसर में भव्य चारधाम का निर्माण कर वैदिक सनातनी हिन्दू संस्कृति और धर्मावलंबियों को दर्शन कराते हुए वैदिक सनातन को बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}