समय आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए- केशव प्रसाद मौर्य

उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) !एक परिवार से राष्ट्र की राजनीति नहीं होती है। समय आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए। भारत तो पहले ही कांग्रेस मुक्त हो चुका है, थोड़ा बहुत बचा है तो इस बार सुनहरा मौका है आप पूरी तरह से इनसे भी मुक्ति पा लीजिए। पहले मतदान की शपथ लेकर जाएं, मतदान के बाद ही जलपान करिएगा।

उक्त बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज महराजगंज में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहां कि 500 साल के बाद रामलला का मंदिर बना कर दिया है। पीएम की सीट के बाद सबसे ज्यादा मत से महाराजगंज की सीट आनी चाहिए।

बता दे कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर्स को शहर के एक निजी होटल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव है। एक चाय बेचने वाले को देश चलाने के लिए देश की जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया है। 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है और बंटवारा मत में भी आधा हमारा है। एक जून को महराजगंज में पंकज चौधरी जी को रिकार्ड 11 लाख मतों से विजई बनाना है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं, लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं। जो देश का पैसा लूटते हैं, उनको जेल भेज दिया गया। 52 करोड़ से अधिक जनधन के खाते खोल कर सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा है, विरोधी इसी से तिलमिला गए हैं। 34 लाख करोड़ रुपया लाभार्थियों के खाते में गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस को कहता हूं की भ्रष्टाचार की अम्मा हैं। ईडी के छापे लुटेरों के घर पड़ना चाहिए। भाजपा के संकल्प पत्र पर सारे विरोधी टूट पड़ेंगे। सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म है। जिसमें विरोधी भी आकर घुस जाते हैं, सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के बाद देश 100 साल आगे जाएगा।

विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके भेटकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *