दिल्लीमहराजगंज

दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना के नए चीफ , 30 अप्रैल को संभालेंगे नौसेना प्रमुख का कार्यभार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो

नई दिल्ली/लखनऊ/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उसी दिन मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं। करीब 40 साल के कार्यकाल में वाइस एडमिरल त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 में हुआ था और उन्हें एक जुलाई 1985 में नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में विशेष महारत हासिल है। उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनएस कर्चि और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक तथा नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था।

खास बात है कि त्रिपाठी ऐसे समय पर पद संभाल रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय हैं। अब तक भारतीय युद्धपोतों ने ऐसी 20 घटनाओं का जवाब दिया है। इधर, चीन भी भारतीय समुद्री क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर रहा है और पाकिस्तान के साथ उसकी मिली भगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

पहले ही 350 से ज्यादा युद्धपोत पनडुब्बियों वाला चीन तेजी से जहाज बनाने का काम कर रहा है। इसके अलावा वह कई समुद्री ठिकानों की भी तलाश कर रहा है, जिनमें जिबोती, कराची और ग्वादर जैसी जगहें शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}