बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित पिता गिरफ्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

जेल भेजने के बाद पुलिस किशोरी का करा रही चिकित्सकी जांच

हर्षोदय टाइम्स / हरीश उपाध्याय

गोरखपुर : चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक मोहल्ले का रहने वाला पिता 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर सकील उर्फ गुड्डू के विरुद्ध केस दर्ज कराया। जांच करते हुए पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दी। वही किशोरी को चिकित्सकीय परिक्षण के लिए भेजा गया है।


किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित पति ने 21 जून को उसे और उसके पुत्र को पीटकर घर से निकला दिया था। बेटी को उसने रोक लिया था। इसी बीच शनिवार की सुबह बेटी ने बताया कि रात में सोते समय दो बजे आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीटा। इसके बाद वह बेटे के साथ घर पहुंची आरोपित उसे अंदर नहीं जाने दिया। किसी तरह से वह बेटी को वहां से निकालकर उपचार कराने के लिए अस्पताल ले गई। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार ने बताया केस दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का चिकित्सकी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *