सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की उन्नाव में कंटेनर से भीषण टक्कर 18 की मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ /महराजगंज । उन्नाव जिले में यात्री बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 13 की मौके पर ही मौत हो गई। सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर बस। जिन घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था, उनमें से 5 की और मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 18 की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि उक्त बस विना परमिट के ही यात्रियों को लेकर सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी।

उन्नाव पुलिस ने 18 मौतों की पुष्टि की है। घटना के संबंध में इन नंबरों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  1. 0515-2970767
  2. 9651432703
  3. 9454417447
  4. 8887713617
  5. 8081211289

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *