श्यामदेउरवा थाने में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म उत्सव

रतन पाण्डेय

परतावल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): थाना श्यामदेउरवा मे दिन सोमवार को  बड़े ही धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया । थाने को मंदिर का रूप दिया गया और शानदार झाकी  बनाई गई

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां भगवान की लीलाओं का दर्शन करने आए ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि आने वाली सदी वैदिक सनातन परंपरा की सदी होगी। समय बदल रहा है और सनातनी प्रयास बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को हमेशा याद रखना चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने हमेशा धर्म के साथ खड़े रहकर हमें शिक्षा दी है।

इस मौके पर सम्मानित पत्रकार , ग्राम प्रधान और सभासद,
बी.डी.सी. तमाम लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही थाना भिटौली भी किसी से कम नहीं रहा और बढ़ चढ़ कर श्रीकृष्णा भगवान के जन्म उत्सव को एस एच ओ दुर्गेश कुमार वैश्य के अगुआई में भजन संध्या का बृहद आयोजन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *