श्यामदेउरवा थाने के कांस्टेबल की बुलेट बाइक चोरी

हर्षोदय टाइम्स/अनुज राज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पर तैनात एक कांस्टेबल की बाइक शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया, सुबह जागने पर बाइक चोरी की जानकारी हुई ।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाने पर तौनत एक कांस्टेबल महम्मदा रोड़ पर संतकबीर पब्लिक स्कूल के सामने किराये के मकान में रहते हैं शनिवार को अपनी बाइक बुलेट को घर के सामने खड़ा किया था रविवार की सुबह उठने पर बाइक दरवाजे से गायब थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *