बुटवल के होटल मदनी में डी आर डी डांस कंपटीशन का हुआ आयोजन

छः सप्ताह तक चलेगा यह कंपटीशन, विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल नेपाल! भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के व्यापारिक शहर बुटवल स्थित तिलोत्तमा नगर पालिका अंतर्गत मदनी होटल में शनिवार को डी आर डी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस डांस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों के भाग लेने की संभावना व्यक्त की गई है। डांस प्रतियोगिता छः सप्ताह तक चलेगा। प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार को भी इस डांस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं बच्चियों ने भाग लेकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तिलोत्तमा एवरेस्ट कत्था मिल्स प्रा.लि.के प्रोप्राइटर बसंत रोक्का, तीर्थ राज काफ्ले, वार्ड अध्यक्ष दुर्गा न्योपाने,प्रबंध निदेशक दीपक भूर्तेल,समन्वयक जागृति बनिया, इवेंट मैनेजर अलीशा सुवेदी, कृष्ण भंडारी मास्टर आफ सेरेमनी, कोरियोग्राफर हिमाल सुनार, फोटोग्राफर आकृति विकास भूर्तेल,श्रुति पोड़ेल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर भैरहवा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद श्रेष्ठ अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *